SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya’s bail application

नई दिल्ली। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जो शंकराचार्य के पद पर हैं, ने मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। उनके खिलाफ नाबालिग से यौन शोषण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।

मामला प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि पिछले एक साल में दो लोगों का यौन शोषण किया गया, जिनमें एक नाबालिग शामिल है।

शंकराचार्य ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जिन बच्चों का जिक्र किया गया है, वे उनसे जुड़े नहीं हैं और वे उन्हें जानते तक नहीं। उन्होंने शिकायतकर्ता और जांच अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

अब मामले में हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अगला कानूनी कदम तय होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related