SEX RACKET BREAKING: Famous actress arrested, big sex racket exposed, dark truth of the industry came to the fore
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग खबर सामने आई है. हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कास्टिंग डायरेक्टर और एक्ट्रेस आरती मित्तल को लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था. ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस को लेकर ऐसी ही खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
साल की एक्ट्रेस पर लड़कियों (मॉडल्स) को वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप है. पुलिस ने अदाकारा को रंगे हाथों पकड़कर तीन मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया है. मामला बीती रात यानी 21 अप्रैल का है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस को आरे कॉलोनी के इलाके में रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बिना देरी किए इसके खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा. एक्ट्रेस ने फर्जी कस्टमर के झांसे में फंसकर मॉडल्स के लिए 50 से 80 हजार रुपये तक की मांग की.
वहीं, पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही होटल से 3 मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया गया. खबरों की मानें तो ये मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए शहर आई थीं. तीनों को पैसे की जरूरत थी. इसी कड़ी में वे सुमन कुमारी के झांसे में फंस गईं. फिलहाल, आगे की इनवेस्टिगेशन की जा रही है.
