सनसनीखेज मामला: अमावस्या की रात युवक हत्या, पत्नी ने कहा – भूत ने मारा…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव में दीपावली अमावस्या की रात अनंत सिंह नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या का आरोप किसी इंसान पर नहीं बल्कि भूत-प्रेत पर लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना की रात मृतक की पत्नी बसंती ने अपने देवर को बताया कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है और इसे प्राकृतिक मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की बात की।

हालांकि पोस्टमार्टम में मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई अनदेव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चार दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किसी इंसान ने की या पत्नी के दावे की तरह अंधविश्वास के कारण मामला भटकाया गया। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related