Trending Nowअन्य समाचारशहर एवं राज्य

वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा सर्वसम्मति से फिर चुने गए प्रेस क्लब अध्यक्ष

पिथौरा. पिथौरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा को पुनः सर्वसम्मति से चुना गया. इसके अलावा 5 संरक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकारिणी का गठन भी किया गया. प्रेस क्लब की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई. संगठन के बारे में विचार विमर्श के बाद प्रेस क्लब का गठन सम्पन्न किया गया.

प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर सिंह खनूजा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं मनोहर साहू महासचिव चुने गए. इसके अलावा मुख्य संरक्षक कुलवंत खनूजा, स्वप्निल तिवारी, संरक्षक ऋषिकेश शुक्ला, पवन गुप्ता एवं लालबहादुर महंती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, सचिव निशु माटा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल एवं मनराखन ठाकुर, सहसचिव राजेश बंसल एवं सुरेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता मनोनीत किए गए. कार्यकारिणी में आशीष शर्मा, सौरभ अग्रवाल, हमिश रिजवी, सोनू सेन, महेंद्र सोनी, राजेश मिश्रा, सुमित अग्रवाल, प्रमोद सिन्हा, दिनेश गोयल का मनोनयन हुआ.

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
holi-advt01
Share This: