RAIPUR VIRAL VIDEO : MP’s blast on stage… scolds officer!
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग अंतर्गत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त गरम हो गया जब सांसद Brijmohan Agrawal ने मंच से ही नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगा दी। ग्रामीणों की शिकायतों पर सांसद भड़क गए और पूछा “कितना पैसा लेते हो?”
मामला इतना बढ़ा कि मंच पर ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। लोगों ने भी आरोप लगाया कि तहसील में नामांतरण और सीमांकन जैसे काम लंबे समय से अटके हैं और बिना पैसे काम नहीं होता। सांसद ने मामले की जांच के आदेश देते हुए 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी सांसद की सख्ती का समर्थन किया।

