स्व. कुलदीप निगम की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अनेक स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर 16 दिसम्बर , प्रेस क्लब रायपुर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम महासचिव , माना कैम्प में छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम की स्थापना करने वाले पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. कुलदीप निगम जी की 23 वीं पुण्य तिथि पर 16 दिसम्बर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को चरण पादुका के साथ फल, एवं खाद्य सामग्री वितरण किया गया ।

साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बालगृह ( बालक ) , बाल जीवन ज्योति बालिका गृह माना कैम्प में निवासरत बच्चों को भी फल के साथ चिप्स , कुरकुरे और चॉकलेट वितरण किया गया । वृद्धाश्रम परिसर में स्व. निगम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही बालगृह में भी फोटो पर माल्यार्पण कर स्व. निगम के द्वारा किए गए कार्य का स्मरण करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। इसी कड़ी में स्व. निगम के पैतृक गांव नर्रा स्थित शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुष्पांजलि के अवसर पर कृष्ण कुमार निगम , बिमल घोषाल राजेन्द्र निगम , प्रीति निगम, आशीष निगम , अभिषेक सिंह, श्वेता सिंह , पारुल चक्रवर्ती, काजल दास के साथ सभी संस्थान के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related