BANK CLOSED : SBI 6 दिन बंद! आज ही निपटा लें बैंक का काम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BANK CLOSED : SBI Closed for 6 Days! Get Your Banking Work Done Today

रायपुर डेस्क। अगर आपका खाता State Bank of India यानी SBI में है, तो ब्रांच से जुड़े जरूरी काम आज ही निपटा लीजिए। क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक की शाखाएं लगातार 6 दिन तक प्रभावित रह सकती हैं। इसकी वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां हैं।

CG HEATWAVE : 45°C तापमान, एक्सट्रीम UV अलर्ट… कुछ मिनट में झुलस सकती है स्किन

23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद SBI कर्मचारियों ने 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियों का असर रहेगा। ऐसे में कई राज्यों में लगातार बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि SBI की डिजिटल सेवाएं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग और ATM चालू रहेंगे, लेकिन ब्रांच से जुड़े काम जैसे चेक क्लियरिंग, कैश जमा-निकासी और पासबुक अपडेट में दिक्कत आ सकती है।

CHHATISGARH : CHiPS सॉफ्टवेयर बंद, नया कारोबार शुरू करने वालों की बढ़ी मुश्किल

SBI कर्मचारियों की यूनियन ने 16 मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है। इसमें स्टाफ भर्ती, आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल सुविधाओं में सुधार और प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव जैसी मांगें शामिल हैं। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related