CHHATISGARH : CHiPS software shut down, increasing difficulties for those starting new businesses
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कारोबार शुरू करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेड लाइसेंस जारी करने वाला CHiPS का सॉफ्टवेयर पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा है। हालत ये है कि पूरे प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हो गए हैं और हजारों लोग नया बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे।
RAJYA SABHA ELECTION 2026 : राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
दरअसल राज्य सरकार ने हाल ही में ट्रेड लाइसेंस को छोटे-बड़े सभी कारोबारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब सिर्फ होटल, मॉल और अस्पताल ही नहीं, बल्कि गली-मोहल्ले की किराना दुकान, ठेला लगाने वाले और घूम-घूमकर सामान बेचने वालों को भी लाइसेंस लेना जरूरी होगा।
नई व्यवस्था में लाइसेंस फीस दुकान के आकार और सड़क की चौड़ाई के हिसाब से तय की जानी है। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से सिस्टम शुरू ही नहीं हो पाया। वहीं पुराना सिस्टम भी बंद कर दिया गया, जिससे कारोबारियों की परेशानी और बढ़ गई।
CHHATTISGARH : 2.5 करोड़, रेप और ब्लैकमेल! BJP नेत्री ने इस पर लगाए संगीन आरोप
सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि नए सिस्टम को लेकर अब तक नगर निगम अधिकारियों और च्वाइस सेंटर संचालकों को कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है। दुकान के क्षेत्रफल की जांच कैसे होगी, फीस में बदलाव कैसे होगा और आवेदन सत्यापन का तरीका क्या रहेगा, इसे लेकर भी अब तक स्पष्ट व्यवस्था नहीं बन पाई है।

