CHHATTISGARH : 2.5 करोड़, रेप और ब्लैकमेल! BJP नेत्री ने इस पर लगाए संगीन आरोप

Date:

CHHATTISGARH : 2.5 crore rupees, rape and blackmail! BJP leader makes serious allegations against this man.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर लगा है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले खुद को बड़ा कारोबारी बताकर माइनिंग बिजनेस में मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाया, फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं।

4TH INDIA-AFRICA FORUM SUBMITT 2026 :भारत-अफ्रीका फोरम समिट “Postponed”, वायरस ने बिगाड़ा खेल! 

भाजपा नेत्री का कहना है कि सितंबर 2025 में दिल्ली में आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की मांग भी करता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में करीब 2.5 करोड़ रुपए निवेश के नाम पर लिए थे।

जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो कारोबारी ने उल्टा धमकी और अवैध वसूली शुरू कर दी। मानसिक रूप से परेशान होकर आखिरकार भाजपा नेत्री ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

COCKROACH JANTA PARTY: कॉकरोच जनता पार्टी का “पाकिस्तानी कनेक्शन”, डेटा ने उड़ाये होश! 

पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में आरोपी कारोबारी संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के रांची निवासी आरोपी को पकड़कर बिलासपुर लाया गया है, जहां आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related