CYBER SCAM: Girls Duped Using Actor Ronit Roy’s Name!
CYBER SCAM: टीवी और बॉलीवुड अभिनेता Ronit Roy ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि कोई शख्स उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों, खासकर लड़कियों, से पैसे मांग रहा है।
Ronit Roy ने इस पूरे मामले को साइबर फ्रॉड बताते हुए फैंस से सतर्क रहने की अपील की है।
साथ ही उन्होंने आरोपी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
एक्टर ने बताया कि आरोपी उनके नाम पर बुकिंग लेने की भी कोशिश कर रहा था। रोनित ने पोस्ट में उस नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी साझा की, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर फ्रॉड के लिए किया जा रहा था।
उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से महिलाओं से संपर्क नहीं करते और न ही किसी से पैसे मांगते हैं।
रोनित रॉय ने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से कहा कि अगर भविष्य में कोई उनके नाम से संपर्क कर पैसे या किसी तरह का एहसान मांगे, तो उसे तुरंत फर्जी समझें।

