SUSHASAN TIHAR: MLA अनुज शर्मा ने केसीसी, आयुष्मान कार्ड के साथ बांटी ‘खुशियों की चाबी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUSHASAN TIHAR: MLA Anuj Sharma Distributes the ‘Key to Happiness’—Along with KCC and Ayushman Cards!

SUSHASAN TIHAR: आज सिलयारी के ग्राम कुरूद में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया  जिसमें विधायक अनुज शर्मा ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उपस्थित अधिकारियो को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना ।

शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाईयां, कृषि बीज, आवास योजना तहत खुशियों की चाबी एवं महिलाओं को पोषण आहार और योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण कर विभागीय व स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

आज के शिविर में कुल 1109 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमे से 129 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है। इसके साथ ही 30 आर.टी.ओ., 32 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड एवं 10 पेंशन स्वीकृति सहित लगभग 150 हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related