IDFC Bank Scam: ₹590 Crore Fraud—Senior IAS Officer on CBI’s Radar!
IDFC BANK SCAM : सरकारी खजाने की करोड़ों रुपये की राशि को नियमों के खिलाफ निजी बैंकों में ट्रांसफर करने के मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है।
CBI हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
वरिष्ठ IAS अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नियमों को नजरअंदाज करते हुए करोड़ों रुपये की सरकारी राशि IDFC और AU Small Finance Bank जैसे निजी वित्तीय संस्थानों में फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य खातों के रूप में ट्रांसफर करवाई।
सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसी ने इस मामले में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटा लिए हैं।
फिलहाल एजेंसी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।
इस पूरे मामले ने हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल बढ़ा दी है।
जांच के दौरान CBI की विशेष टीम ने राज्य के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी लंबी पूछताछ की है।
बताया जा रहा है कि करीब चार घंटे तक चली पूछताछ में सरकारी फंड को निजी बैंकों में ट्रांसफर करने की मंजूरी, फाइल मूवमेंट और कथित कमीशन से जुड़े सवाल पूछे गए।
जांच में डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज, चैट बैकअप और अन्य डेटा रिकवर किया गया।
सूत्रों के मुताबिक इन चैट्स से कथित डील और पैसों के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

