CG FOREST DEPARTMENT BRIBE:  किसान से रिश्वत लेने का आरोप, मचा हड़कंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Forest Department Bribe: Allegations of accepting a bribe from a farmer spark an uproar!

CG FOREST DEPARTMENT BRIBE:  छत्तीसगढ़ के पाटन में वन विभाग पर लकड़ी तस्करी के मामले में किसान से रिश्वत लेने के साथ बड़े तस्करों पर कारवाई ना करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला सामने आने के बाद से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार एक किसान जलाऊ लड़की को लेकर जा रहा था, वहीं वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने उसे रोका और उसकी गाड़ी को छोड़ने के लिए 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया की वन विभाग तस्करों के ऊपर महरबान रहता है, केवल किसानों को ही परेशान किया जा रहा है जबकि गांव में खुलेआम लाखों क्विंटल लकड़ी के गोले लकड़ी तस्करों द्वारा काटकर रखे गए हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

छत्तीसगढ़ में लकड़ी तस्करी की घटनाएं आय दिन सामने आती रहती है। अब ऐसे में यह मामला वन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गाड़ी में प्रतिबंधित अर्जुनी और जलाऊ लकड़ी थी जिस पर कारवाई की गई क्योंकि अर्जुनी प्रतिबंधित लकड़ी है।

रही बात 8हज़ार देने की तो अगर इसका कोई भी साक्ष्य मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी लेकिन शिकायतकर्ता ने ऐसा कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related