RAIPUR SUICIDE : Wife and son died 3 years ago, now businessman son also hanged himself.
रायपुर. रायपुर के सदर बाजार इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के चर्चित श्री ज्वेलर्स के संचालक अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने बीती रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ ज्वेलरी कारोबार संभालते थे। परिवार पहले से ही बड़े सदमे से गुजर चुका था। करीब 3 साल पहले प्रवाल की पत्नी और बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से सदर बाजार स्थित घर में पिता और बेटा ही साथ रह रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक प्रवाल सोनी किसी पुराने विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थे। हालांकि खुदकुशी की असली वजह क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

