‘मैं अपने बयान पर कायम’ मंत्री सिंहदेव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बड़ी संख्या में राजधानी पहुंच रहे कार्यकर्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर। विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद अपने ही पार्टी से नाराज चल रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में कांग्रेसी उतर आए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस रायपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब कांग्रेसी लगातार रायपुर की ओर रुख कर रहे हैं। सिंहदेव ने सीएम बघेल के साथ मीटिंग के बाद बयान दिया था कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। अब मुख्यमंत्री इस पर आज बयान देंगे।मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव ने विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देना होगा। नोटिस में पूछा गया कि किस आधार पर आपने मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया? बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है।वहीं मामला सुलझने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अब यह विषय भविष्य के गर्भ में हैं। बता दें कि सदन में चर्चा के दौरान बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए। बाहर जाते-जाते उन्होंने अपने बयानों के साथ सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...