204 वें दिन सत्याग्रह जारी: किसानों ने प्रमाणित शिकायत थाने में दर्ज कराई, उद्योग का रास्ता बंद: किसान मोर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • शासकीय सम्पत्ति पर करणी कृपा प्रा.लि.द्वारा योजना बद्ध ढंग से जिलाधीश महासमुन्द,एसडीएम जायसवाल,तहसीलदार ख़िरसागर के सहयोग से कब्जा किया जा रहा है

तुमगांव। हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड सत्याग्रह के 204 वें दिन खेती किसानी होने के बाद भी लगभग 40 किसान शामिल हुए।अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता तारेंद्र यादव उप सरपंच,नंदलाल पटेल,बंशीराम यादव,नंदलाल सिन्हा,मोहन यादव, दशरथ सिन्हा,सरजु यादव,रमेश विश्वकर्मा ने किया।अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता उदयराम चंद्राकर,चैनुराम साहू, नंदकिशोर यादव,कौशल धीवर, प्यारेलाल जलक्षत्री,श्रीमती राधबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर,ललीता सिन्हा,कांति साहू,पंचवती यादव, ननकुनिया पारधी,सरस्वती बैष्णव,कुलेश्वरी साहू आदि ने संबोधित किया।

अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि करणी कृपा प्रायवेट लिमिटेड के मालिक निर्णय चौधरी, मनोज वर्मा द्वारा महासमुन्द जिलाधीश,एसडीएम जायसवाल और पटेवा के नायब तहसीलदार ख़िरसागर के सहयोग से शासकीय संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है।इसकी शिकायत किसानों द्वारा भ्र्ष्ट उद्योगपति के सभी अवैधानिक कार्यों के खिलाफ़ तुमगांव थाना में दर्ज कराया गया है।

वहीं ग्रामीण और किसानों द्वारा उद्योग का रास्ता बंद कर दिया गया है।उदयराम चंद्राकर ने कहा कि अब किसानों में 6 माह के आंदोलन से जाग्रति आने लगा है, जिससे उद्योगपति के हरेक अवैधानिक कार्य का विरोध किया जा रहा है।नंदकिशोर यादव ने कहा कि भ्र्ष्ट उद्योगपति को सह देने वाले नौकरशाहों का पोल खोलने में किसान सक्षम होते जा रहे हैं।साथ ही किसानों के पक्ष में कानूनी कार्यवाही होने लगा है।हमें संगठन को और मजबूत बनाना है।

श्रीमती राधबाई सिन्हा ने कहा कि तीज त्योहार के बाद अखण्ड सत्याग्रह में महिला किसानों की संख्या बढ़ने लगा है। डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि उद्योगपति और नौकरशाहों कि मिली भगत से जो भी गैर कानूनी कार्यवाही होगी उसका ईंट का जबाब पत्थर से देंगे।ननकुनिया पारधी ने कहा कि करणी कृपा उद्योग के चारों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है।अब यहाँ से भागने के लिए उसे विवश करके ही रहेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related