SACHIN PILOT CG VISIT : सचिन पायलट आज रायपुर पहुंचेंगे, ‘संविधान बचाओ यात्रा’ में होंगे शामिल, पहलगाम हमले के शहीद दिनेश मीरानिया के परिवार से करेंगे मुलाकात

Date:

SACHIN PILOT CG VISIT : Sachin Pilot will reach Raipur today, will participate in ‘Samvidhan Bachao Yatra’, will meet the family of Pahalgam attack martyr Dinesh Mirania

रायपुर। SACHIN PILOT CG VISIT छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रविवार शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंचने वाले हैं। वे यहां से सीधे जांजगीर-चांपा में 19 मई से शुरू हो रही ‘संविधान बचाओ यात्रा’ में शामिल होंगे। इससे पहले वे शाम 6:00 बजे पहलगाम आतंकी हमले में शहीद दिनेश मीरानिया के रायपुर समता कॉलोनी स्थित निवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे 6:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

पीसीसी चीफ ने की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

SACHIN PILOT CG VISIT इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहले ही जांजगीर-चांपा पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षों और विधायकों के साथ बड़ी बैठक की।

चरणदास महंत भी रहे बैठक में मौजूद

SACHIN PILOT CG VISIT इस अहम बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल रहे। बैठक में यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में कहा गया कि संविधान बचाओ यात्रा कांग्रेस का एक राजनीतिक संदेश देने वाला बड़ा अभियान होगा, जिसमें प्रदेश के प्रमुख नेता भी भाग लेंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related