CG Congress News: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन , पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress News: Congress Stages Vigorous Protest; Allegations of Negligence Leveled Against Police

CG Congress News : रायपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने टिकरापारा थाने का घेराव कर शहर में बढ़ते लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि अजय अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विवाद पहले से थाने में पहुंचा था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से मामला हत्या तक पहुंच गया और दो परिवार बर्बाद हो गए । प्रदर्शनकारियों ने प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की मांग की है

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अवैध नशे और शराब कारोबार पर रोक, तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। वही सरकार पर कमिश्नरेट प्रणाली के नाम पर खाना पूर्ति का आरोप लगाया है।

साथ ही कमिश्नरेट व्यवस्था और पुलिस भर्ती में देरी को भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने का कारण बताया।

 

मौके पर एएसपी नवनीत पाटिल ने प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच करने के साथ ही दोषी पाये जाने वालो पर विभागीय कार्यवाही और पुलिसिंग सुधार का आश्वासन दिया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related