Government Makes Major Announcement: Government Jobs for Families of Students Killed in Gen-Z Movement
Gen-Z Movement: नेपाल में नई सरकार बनते ही प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बड़ा फैसला लेते हुए Zen- G विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरियां देने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया और तत्काल लागू कर दिया गया है।
ऊर्जा मंत्रालय के अधीनस्थ नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। नोटिस में मृत छात्रों के पात्र परिजनों की सूची और भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया गया है।
बताया जाता है कि 8 सितंबर 2025 को प्रदर्शनों के दौरान पुलिस फायरिंग में पहले दिन ही 19 छात्रों की मौत हो गई थी, जबकि 8 अन्य घायल छात्र अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। कुल मिलाकर इन प्रदर्शनों में कम से कम 77 लोगों की जान गई थी। गौरतलब है कि यह प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी घोषणापत्र में विरोध प्रदर्शनों में ‘शहीद’ हुए लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था
प्राधिकरण के अनुसार, 27 छात्रों में से प्रत्येक के एक निकटतम परिवार के सदस्य को उनके गृह जिले के भीतर बिजली विभाग में रोजगार की पेशकश की जाएगी। नियुक्तियां उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर की जाएंगी। प्राधिकरण ने मारे गए छात्रों तथा उनके चयनित परिवार सदस्यों के नाम भी सार्वजनिक कर दिए हैं। मृतकों के परिवारों से अपील की गई है कि वे मृतक से अपने रिश्ते की पुष्टि करें और नोटिस जारी होने के 35 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लें।
