GIRLS FIGHT VIDEO VIRAL : राजधानी क्लब के बाहर गर्ल गैंगवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GIRLS FIGHT VIDEO VIRAL : Girl gang war outside Rajdhani Club

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात ऐसा सीन बना कि लोग दंग रह गए। एमपी नगर इलाके में मौजूद Dragon Horse Club के बाहर रात करीब 2:30 बजे चार युवतियां अचानक सड़क के बीचों-बीच भिड़ गईं।

चश्मदीदों के मुताबिक सभी युवतियां नशे में थीं और एक छोटा सा विवाद देखते ही देखते हिंसक लड़ाई में बदल गया। बात इतनी बढ़ी कि बीच सड़क पर जमकर हाथापाई शुरू हो गई। आसपास खड़े लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान एक युवती की उंगली तक कट गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले भी Bhopal के कोलार इलाके में सड़क पर ऐसा ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था, जब ट्रैफिक कांस्टेबल और महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

अब सवाल यही है क्या शहर की सड़कों पर इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...