HC SAFEMA THREAT LETTER : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज और SAFEMA अफसर को धमकी भरा पत्र, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HC SAFEMA THREAT LETTER : Threatening letter to Chhattisgarh High Court judge and SAFEMA officer, know the whole matter

बिलासपुर। HC SAFEMA THREAT LETTER छत्तीसगढ़ से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक जज और SAFEMA कोर्ट, मुंबई के एक अधिकारी को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इस पत्र में अश्लील भाषा का उपयोग किया गया है और दोनों अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले का नाम संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह बताया गया है, जो NDPS एक्ट के तहत गांजा और मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल में बंद है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

HC SAFEMA THREAT LETTER पत्र मिलने की जानकारी के बाद पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) के निर्देश पर बिलासपुर सिविल लाइन थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पत्र की सत्यता व भेजे जाने के तरीके की बारीकी से जांच की जा रही है।

हाईकोर्ट जज और सफेमा अफसर को दी गई धमकी

सूत्रों के अनुसार, पत्र में न केवल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज का नाम लिखा गया है बल्कि मुंबई स्थित SAFEMA कोर्ट के अफसर को भी भद्दी गालियों और धमकियों के साथ निशाना बनाया गया है। यह पत्र कथित तौर पर जेल में बंद आरोपी सुच्चा सिंह की ओर से भेजा गया है, जो पहले से ही NDPS के गंभीर मामलों में संलिप्त है।

जांच में जुटी पुलिस

HC SAFEMA THREAT LETTER बिलासपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पत्र जेल से कैसे भेजा गया और क्या इसके पीछे कोई साजिश या गिरोह काम कर रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें जेल प्रशासन की भूमिका भी शामिल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related