CG PANCHAYAT SECRETARY NOTICE : 65 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, नौकरी पर मंडराया खतरा ! मचा हड़कंप ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PANCHAYAT SECRETARY NOTICE : 65 Panchayat Secretaries are in trouble, jobs are in danger! There is chaos…

रायपुर। CG PANCHAYAT SECRETARY NOTICE जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही के मामले सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने 65 पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है। इन सचिवों को नोटिस जारी कर 23 मई तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

निर्माण कार्यों में लापरवाही उजागर

CG PANCHAYAT SECRETARY NOTICE जिले में इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत आवास निर्माण की प्रगति बेहद धीमी पाई गई। जिला प्रशासन की ओर से लगातार विकासखंड स्तर पर निरीक्षण और मॉनीटरिंग की जा रही थी, लेकिन जमीनी कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता उजागर हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि कई पंचायत सचिवों ने निर्माण कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

CG PANCHAYAT SECRETARY NOTICE जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित सचिव 23 मई तक कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी के बाद ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया है।

सेवा समाप्ति तक हो सकती है कार्रवाई

CG PANCHAYAT SECRETARY NOTICE सचिवों को आशंका है कि यदि स्पष्टीकरण असंतोषजनक हुआ या लापरवाही साबित हुई, तो उनके खिलाफ निलंबन या सेवा समाप्ति जैसी कठोर कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...