Road Accident: झारखंड सरकार कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Road Accident: रांची। झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उनका उपचार चल रहा है। महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Dipika Pandey Singh) संताल परगना की पहली महिला मंत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए हेमंत सरकार की कैबिनेट के विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली।

Road Accident: बता दें कि साल 2019 में महागामा विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता अशोक भगत को 12 हजार से अधिक वोटों से हरा कर पहली बार दीपिका पांडेय सिंह विधायक बनी। वहीं, इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें गोड्डा सीट से टिकट दिया लेकिन विरोध होने पर कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार बदल दिया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related