केजरीवाल के स्वास्थ्य पर उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी, कहा- जानबूझकर ले रहे लो कैलोरी डाइट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली एलजी दफ्तर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल डॉक्टरों के बताए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे हैं। वह जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे हैं। इसी कारण से केजरीवाल का वजन कम हो रहा है।

बता दें आप की वरिष्ठ नेता आतिशी और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने हाल ही में कहा था कि केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं। उससे पहले पार्टी नेताओं द्वारा केजरीवाल का दो वजन कम होने का दावा किया था, जिनका जेल प्रशासन ने खंडन किया।

केजरीवाल का वजन गिरना खतरनाक बीमारियों की ओर इशारा: आतिशी

आतिशी (Atishi) ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Health) को स्ट्रोक आ जाता है या ब्रेन डैमेज हो जाता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? जिस दिन ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था, तब उनका वजन 70 किलो था और आज उनका वजन 61.5 kg है। अचानक से इतना वजन गिरना खतरनाक बीमारियों का संकेत भी होता है। आज जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है और अगर उन्हें कुछ भी हो जाता है तो BJP को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related