CHHATTISGARH VIRAL VIDEO : मंत्री का मंच से तंज!

Date:

CHHATTISGARH VIRAL VIDEO : Minister’s taunt from the stage!

बिलासपुर. बिलासपुर में गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अलग ही माहौल बन गया, जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से एक मजाकिया टिप्पणी कर दी। मंत्री ने मंच पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों का नाम लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का जिक्र किया और तंज कस दिया।

मंत्री नेताम ने हंसते हुए कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट खतरे में पड़ गई है।” उनके इतना कहते ही मंच पर बैठे कई नेता और अधिकारी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी हल्की मुस्कान और फुसफुसाहट शुरू हो गई। हालांकि मंत्री ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी, लेकिन उनके इस बयान ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही बड़ी संख्या में पशुपालक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए थे।

दरअसल कुछ लोग मंत्री की इस टिप्पणी को पिछले साल दिसंबर में हुई उस घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं, जब एक कार्यक्रम में आरक्षित कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने मंच से कलेक्टर संजय अग्रवाल पर नाराजगी जाहिर की थी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related