CG News : तहसीलदार और पटवारी पर कार्रवाई , संभाग आयुक्त ने सचिव को लिखा पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Action Taken Against Tehsildar and Patwari; Divisional Commissioner Writes Letter to Secretary

CG News : ब्यूरोकेट्स को सिविल सेवा आचरण के तहत कार्य निष्पादन नहीं करने की वजह से सचिव, छग शासन सामान्य प्रशासन मंत्रालय को कार्यालय आयुक्त, रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावड़े पत्र लिखकर कार्यवाही के लिए अनुशंसा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार रायपुर मनीष देव साहू राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ के लिए चर्चित पटवारी विरेन्द्र कुमार झा ग्राम पंडरीतराई द्वारा अपने शासकीय पद एवं नाम का दुरुपयोग करने संबंधी शिकायत की अनुशंसा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव से की गई है।

जांच प्रतिवेदन में संभागायुक्त कार्यालय के आदेश क्रमांक 1566 दिनांक 27.082024 के द्वारा गठित संयुक्त जांच समिति द्वारा उक्त प्रकरण के संबंध में दिनांक 02/05/2025 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रतिवेदन अनुसार ज्ञापन क्रमांक 12.05.2026 के द्वारा मनीष देव साहू, को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। श्री साहू द्वारा दिनांक 30/05/2025 को उक्त नोटिस का जवाब इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है। जिसके संबंध में अपर आयुक्त, रायपुर संबघ रायपुर द्वारा परीक्षण कर दिये गे प्रतिवेदन अनुसार आरोप सिद्ध पाया गया है।

उक्त प्रतिवेदन अनुसार संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरूद्ध कृत्यु होने से छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के अनुसार विभागीय जांच संस्थित किये जाने पर विचार किये जाने के लिए प्रकरण अपर सचिव को प्रेषित किया गया है। इस पूरे प्रकरण में विधि विरूद्ध कार्य किये जाने अब क्या कार्यवाही होती यह देखने वाली बात होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related