CHHATTISGARH : High Court strict on sunroof stunt
बिलासपुर. बिलासपुर में चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने और स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने SSP से व्यक्तिगत शपथपत्र मांगते हुए पूछा है कि अब तक क्या कार्रवाई हुई और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।
CHHATTISGARH : 22 लाख की सड़क पर घोटाले, महापौर ने रोका ठेकेदार का भुगतान
सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि कार और उसमें सवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि हाईकोर्ट सिर्फ दावों से संतुष्ट नहीं हुआ और विस्तृत जवाब तलब कर दिया। वायरल वीडियो में युवतियां नेशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाती नजर आई थीं।
