JPSC-JSSC Protest: Student leader Devendra Nath Mahto ends hunger strike at Sonam Wangchuk’s behest!
JPSC-JSSC PROTEST: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। छात्र लगातार 12 दिनों से धरना और सत्याग्रह पर हैं।
इसी क्रम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले चार दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन पर बैठे थे। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत कर छात्रों की मांगों और आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
देवेंद्र की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की। वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने चार दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया।
बताया गया कि वह पिछले चार दिनों से अन्न-जल त्याग कर आंदोलन कर रहे थे।।
