Fake Gold Flake News : नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख का माल जब्त

Date:

Fake Gold Flake News: Counterfeit Gold Flake Cigarette Racket Busted; Goods Worth ₹5 Lakh Seized

Fake Gold Flake News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  के व्यापार विहार क्षेत्र के मालधक्का इलाके में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले का पर्दाफाश दिल्ली से आई ITC की टीम ने किया, जिन्होंने ग्राहक बनकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम को पहले से ही सूचना मिल चुकी थी कि शहर में नकली सिगरेट बेची जा रही है। इसके बाद टीम बिलासपुर पहुंची और अलग-अलग पान दुकानों से सैंपल लेकर जांच की।

इसके बाद टीम ने ग्राहक बनकर थोक सप्लायर महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित निगम कॉलोनी बुलाया, जहां रोशन चंदानी की फर्म से सिगरेट सप्लाई की जा रही थी।

इसके बाद पुलिस को बुलाकर करीब 5 लाख रुपए कीमत की 4 कार्टन सिगरेट जब्त की गई।

बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार रोजाना करीब 2 लाख रुपए का था और शहर के कई छोटे-बड़े दुकानदारों को सप्लाई की जाती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही कई व्यापारी सिविल लाइन थाने पहुंच गए और देर रात तक वहां भीड़ लगी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related