CG POLITICS: लाशों के बीच मंत्री का ‘बर्थडे जश्न, कांग्रेस ने साधा निशाना! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Minister’s ‘Birthday Bash’ Amidst Corpses—Congress Takes Aim!

CG POLITICS: सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे  के बाद जहां एक तरफ शोक, आक्रोश और सिस्टम पर सवालिया निशान लग रहे है। वहीं दूसरी ओर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने जन्मदिन समारोह में केक काट रहे है जिसके बाद , अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आरोप लगाया है कि मंत्री लखनलाल देवांगन का जन्मदिन 12 अप्रैल को था लेकिन कोरबा के साहित्य भवन में 14 अप्रैल की शाम आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उनका जन्मदिन समारोह रखा गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया की मंत्री देवांगन संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घटनास्थल पर पहुंचने की बजाये वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में रात 8 बजें तक शामिल होते रहे।

राठौर ने सवाल उठाते हुए कहा की एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घटना को लेकर शोक संदेश दे रहे थे और दूसरी तरफ मंत्री लखनलाल देवांगन केक काट रहे थे।

कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे मामले में सरकार स्पष्ट करे कि हादसे के समय संबंधित विभाग और जिम्मेदार लोग क्या कर रहे थे??

साथ ही संयंत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति और हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related