CG Crime News: मंत्री के रिश्तेदार को थाने में ASI ने जड़े थप्पड़, SSP ने किया सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: ASI Slaps Minister’s Relative at Police Station; SSP Suspends Him!

CG Crime News: बिलासपुर के रतनपुर थाना में अपने केस की स्थिति जानने आये एक शख्स के साथ थाने में मौजूद ASI ने मारपीट की और जेल भेजने की धमकी दी।

इस घटना की शिकायत के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI को सस्पेंड और थाने में मारपीट का अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है।

रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को दोपहर करीब 2ः30 बजे अपने केस की जांच रिपोर्ट की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे।  जिस पर ASI  दिनेश तिवारी भड़क गया और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान ASI ने उसे धमकाते हुए कहा बड़ा नेता है क्या, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भिजवा दूंगा।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में ASI द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन ने एसएसपी रजनेश सिंह को इस घटना से अवगत कराया।

बिलासपुर जिले में घटित इस घटना के पीड़ित ने खुद को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है।

अब इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों में आम नागरिकों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह भी उठता है कि क्या इतनी तेजी से कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि मामला मंत्री जी के रिश्तेदार से जुड़ा था? एक आम आदमी की शिकायत पर भी इसी तत्परता और सक्रियता से काम होता??

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPEH BAGHEL : भूपेश का बड़ा हमला, मोदी-शाह को चुनौती!

BHUPEH BAGHEL : Bhupesh's big attack, challenge to Modi-Shah! रायपुर।...

RAIPUR BLUE WATER : आखिरकार पानी की सतह पर आया आदिल का शव

RAIPUR BLUE WATER : Adil's body finally surfaced. रायपुर. रायपुर...