Navya-Vidhi Drug Case: ड्रग लिस्ट में 320 लोगों के नाम, रसूखदारों में मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Navya-Vidhi Drug Case: 320 Names on Drug List; Panic Grips the Influential Elite

Navya-Vidhi Drug Case : रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है।

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक और विधि अग्रवाल समेत गिरफ्तार 43 तस्करों के मोबाइल फोन, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में 620 से अधिक लोगों के नंबर सामने आने से ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।

ड्रग्स और सूखा नशा खरीदने के लिए 320 युवक-युवतियां सीधे नव्या और विधि के गिरोह से जुड़े पाए गए हैं।

पुलिस ने कॉल डिटेल, ऑनलाइन चैट और लेन-देन के रिकॉर्ड के आधार पर पहली बार ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है।

इस सूची को गृह विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा गया है, ताकि नशे के आदी युवाओं की काउंसिलिंग कराई जा सके।

हालांकि कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन ठोस सबूत न होने और रसूखदार पृष्ठभूमि के चलते उन्हें छोड़ दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स लेने वालों की यह सूची पिछले चार महीने से विभागीय स्तर पर लंबित है। अब तक काउंसिलिंग या पुनर्वास को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि कई लोग आज भी नशे के जाल में फंसे हुए हैं।

पुलिस ने सुझाव दिया है कि शहर के हर वार्ड में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर काउंसिलिंग और पुनर्वास की सुविधा मिल सके।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related