CG CRIME: कल्याण ज्वेलर्स को लूटने की थी साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Plot to rob Kalyan Jewellers; 3 accused arrested!

 

 

CG CRIME: राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली और बिहार के तीन युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दिल्ली के देवांश शर्मा (19), सुशांत कुमार पासवान (19) और बिहार के मयंक सिंह (19) को गिरफ्तार किया है। मयंक मुख्य आरोपित है। तीनों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने राजफाश किया कि वे कल्याण ज्वेलर्स में रात के समय डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। मामले में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। इसमें एक मास्टर माइंड है।

तीनों पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाकर रायपुर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने वारदात से पहले ही उन्हें धर दबोचा।

गुढ़ियारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से शहर में होने वाली एक बड़ी डकैती की वारदात को टाल दिया गया। मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related