BREAKING : परिसीमन पर शाह का बड़ा दावा, दक्षिण को नुकसान नहीं

Date:

BREAKING: Shah makes a big claim on delimitation, says South will not suffer any loss


रायपुर।
लोकसभा में परिसीमन को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बड़ा बयान देकर पूरा नैरेटिव बदलने की कोशिश की है।

शाह ने साफ कहा कि इस बिल से दक्षिण भारत के राज्यों को कोई नुकसान नहीं, बल्कि सीधा फायदा होगा। अभी जहां दक्षिण के पास 129 सीटें हैं, वहीं नए प्रस्ताव के बाद ये बढ़कर 195 तक पहुंच जाएंगी।

उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीटों का प्रतिशत लगभग वही रहेगा, यानी किसी राज्य की ताकत कम नहीं होगी। उदाहरण देते हुए बताया कि तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59, कर्नाटक की 28 से 42 और आंध्र-तेलंगाना की सीटों में भी बड़ा इजाफा होगा।

सबसे अहम बात शाह ने साफ कर दिया कि यह पूरा सिस्टम 2029 से पहले लागू नहीं होगा। यानी तब तक चुनाव पुराने सिस्टम से ही होंगे।

साथ ही उन्होंने जाति जनगणना को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया और कहा कि दूसरे चरण में व्यक्तियों की गिनती के दौरान जाति का डेटा भी जोड़ा जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related