RAM LALLA SURYA TILAK : On Ram Navami, at exactly 12 o’clock, the rays of the sun fall directly on the forehead.
अयोध्या। अयोध्या में रामनवमी के मौके पर एक बार फिर दिव्य नजारा देखने को मिला, जब रामलला का सूर्य तिलक हुआ। ठीक दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में करीब 9 मिनट तक सूर्य की सीधी किरणें रामलला के ललाट पर पड़ीं।
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा मौका था, जब यह अद्भुत आयोजन हुआ। खास बात ये है कि यह कोई सामान्य पूजा नहीं, बल्कि पूरी तरह साइंस और श्रद्धा का संगम है। मंदिर की ऊपरी मंजिल से खास ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम, लेंस और दर्पणों के जरिए सूर्य की रोशनी को सीधे गर्भगृह तक पहुंचाया गया।
सुबह वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक और श्रृंगार के बाद दोपहर में जैसे ही मुहूर्त आया, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस खास मौके पर पूजा में शामिल हुए।
मान्यता है कि भगवान राम सूर्यवंशी हैं, इसलिए रामनवमी पर सूर्य तिलक को सूर्य देव के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है। यही वजह है कि हर साल ये पल लोगों के लिए आस्था और आश्चर्य दोनों बन जाता है।
