CHHATTISGARH : छत के मलबे में दबा मजदूर, दो घंटे बाद निकला शव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Labourer buried under roof debris, body recovered after two hours!

राजनांदगांव। जिले के भर्रेगांव में घर की छत का काम करना एक मजदूर के लिए जानलेवा साबित हुआ। अचानक छत भरभराकर गिर गई और 58 वर्षीय मजदूर उसके मलबे में दब गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान संतोष यादव पिता गेंदू राम यादव, निवासी भर्रेगांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संतोष अपने घर में छज्जे और छत का निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक छत उसके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद वह मलबे के नीचे दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरगी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने करीब दो घंटे तक मलबा हटाने की मशक्कत की और आखिरकार संतोष को बाहर निकाला। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस हादसे के बाद भर्रेगांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दर्दनाक हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related