RAIPUR SATTA CASE : IPL betting at VIP Road Hotel
रायपुर. रायपुर अब सट्टेबाजों का नया अड्डा बनता जा रहा है और इसका ताजा सबूत VIP रोड से सामने आया है। यहां एक होटल के कमरे में बैठकर IPL मैच पर सट्टा खिलाने का वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कमरे में टीवी पर RCB और मुंबई का मैच चल रहा है और बिस्तर पर 500 के नोटों की गड्डियां रखी हुई हैं। एक युवक आराम से बैठकर मोबाइल, खासकर iPhone के जरिए सट्टा ऑपरेट करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 अप्रैल का है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई और अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रायपुर में पहले भी कई बार ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा रैकेट पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में हिस्ट्रीशीटर मंजीत को भी सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया था।
अब सवाल यह है कि आखिर होटल के अंदर इस तरह खुलेआम सट्टा कैसे चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।

