RAIPUR ROAD ACCIDENT : अभनपुर में मिनी हाइवा-ट्रक भिड़ंत, 3 की मौत

Date:

RAIPUR ROAD ACCIDENT : Mini-Hiva-truck collision in Abhanpur, 3 dead

रायपुर। अभनपुर के गोबरा नवापारा इलाके में देर रात ऐसा हादसा हुआ जिसने सबको झकझोर दिया। बजरंगपुर टोल नाके के पास तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव शुरू किया। घायलों को बड़ी मुश्किल से गाड़ियों से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

मरने वालों में भागवत राम साहू, सुमित यादव और दीपक पटेल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। अब पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related