Rail Accident News: Major Rail Disaster Averted; 25 Wagons of Goods Train Detach
Rail Accident News: पेंड्रारोड और वेंकटनगर स्टेशन के बीच खैरझीटी बैरियर के पास अनूपपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई जिसके चलते इंजन से जुड़े लगभग 25 डिब्बे अलग होकर पीछे छूट गए और एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
इस घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया।
लोको पायलट की सूझबूझ के कारण तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए गए और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ा गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कपलिंग टूटने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल, मरम्मत के बाद मालगाड़ी को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है और इस रूट पर रेल परिचालन सामान्य हो गया है।

