Bijapur Rape Case : दीपक बैज के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, गैंगरेप का आरोपी भाजपा नेता??

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bijapur Rape Case: Deepak Baij’s Statement Sparks Political Turmoil; Main Accused in Gangrape is a BJP Leader

Bijapur Rape Case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी एक भाजपा नेता है। राज्य में कानून का खौफ खत्म हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

बैज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि “प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार केवल दावे करने में व्यस्त है।”

बैज के मुताबिक, “बीजापुर में हुई इस घटना ने साफ कर दिया है कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।” उन्होंने कथित आरोपी की तस्वीर साझा कर सरकार से जवाब मांगा है।

इस घटना के बाद भैरमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश और भय का माहौल है। वहीं, विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...