Matrimony Call Centre: मैट्रिमोनियल ठगी का भंडाफोड़, दर्जनभर युवतियां हिरासत मे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Matrimony Call Centre: Matrimonial fraud busted, a dozen women detained

Matrimony Call Centre: रायगढ़ के  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगा पारा इलाके में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े ठगी गिरोह का खुलासा किया है, जो मैट्रिमोनियल (विवाह) के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था।

पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शांति देवी सोसायटी एंड एजुकेशन और निधि जन सेवा केंद्रों में लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की और  कॉल सेंटर में काम कर रही 18 से 22 वर्ष की उम्र की दर्जनभर से अधिक युवतियों को को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को मैरिज ब्यूरो संचालक बताकर युवकों का रजिस्ट्रेशन करते थे और अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठते थे।

पुलिस को मौके से कई सरकारी विभागों की फर्जी सील फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं, जिन पर आरटीओ के नकली हस्ताक्षर और बड़ी संख्या में नकली दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

इससे यह स्पष्ट होता है कि गिरोह केवल मैट्रीमोनियल ठगी तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य प्रकार की जालसाजी में भी संलिप्त था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related