Bihar New CM : सम्राट चौधरी के नाम पर लगी मुहर, निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bihar’s New CM: Samrat Chaudhary’s Name Finalized; Nishant Kumar to Become Deputy CM.

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार में नई सरकार को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी  और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम का नाम लगभग फाइनल हो गया है।

कल 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री के तौर पर  विजय चौधरी का नाम भी  लगभग तय है.

बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सोमवार को सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।

लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल के सचिव ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की और कौन-कौन बड़े-बड़े लोग आएंगे इसको लेकर के पूरी जानकारी दी गई।

सम्राट चौधरी ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट को लेकर राज्यपाल के सचिव से चर्चा की।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हुआ है।

सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी कई नाम सामने आए, लेकिन मुहर सम्राट चौधरी के नाम पर लगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related