Fire in Bank : सहकारी बैंक में  लगी आग, दस्तावेज जलकर खाक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Fire in Bank: Fire breaks out in cooperative bank, documents burnt to ashes

Fire in Bank : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज सुबह जिला सहकारी बैंक में आग लगने से मौके पर कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गईं पर समय रहते कैश को सुरक्षित बचा लिया गया है।

यह घटना गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा की है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक की छत पर बंदरों के झुंड की धमाचौकड़ी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और बैंक में आग लग गयी।

वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related