CG Weather News: गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, आग उगल रहा है आसमान!

Date:

CG Weather News: Heat ‘Red Alert’—The Sky Is Breathing Fire

CG Weather News :  छत्तीसगढ़ में  गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के आगमन से घरों में बिना एसी और कूलर के दिन बिताना अभी से मुश्किल हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास स्थित है।

प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है।

प्रदेश में आज यानी 14 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं 15 अप्रैल से मध्य भाग में ग्रीष्म लहर चलने और ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related