RAIPUR TRAFFIC POLICE : 350 चालकों पर पुलिस का एक्शन!

Date:

RAIPUR TRAFFIC POLICE : Police action against 350 drivers!

रायपुर। रायपुर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना महंगा पड़ रहा है। शहर में बढ़ते जाम और शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पिछले एक हफ्ते में ही 350 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कार्रवाई कर दी गई है।

पुलिस का साफ कहना है बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड… कोई भी नियम तोड़ा तो सीधा चालान। इतना ही नहीं, जिन चालकों के पुराने ई-चालान पेंडिंग थे, उनसे मौके पर ही भुगतान भी करवाया जा रहा है।

शहर के कई चौक-चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से लगने वाले जाम को देखते हुए ये अभियान शुरू किया गया है। पुलिस का फोकस साफ है ट्रैफिक को स्मूद रखना और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करना।

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी भी दे दी है कि ये अभियान अभी रुकेगा नहीं, बल्कि लगातार जारी रहेगा। इसलिए सभी चालकों को सलाह दी गई है कि अपने कागजात अपडेट रखें, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करें और समय पर ई-चालान भरें।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related