RAIPUR ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर ही मौत, सड़क पर जाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR ACCIDENT : A speeding truck ran over a girl, she died on the spot, traffic jam on the road

रायपुर, 16 मई 2025। RAIPUR ACCIDENT राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान तान्या रेड्डी (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टैंकर पलटा, फिर लगी आग

RAIPUR ACCIDENT इसी दिन धमतरी जिले के एनएच-30 पर एक और बड़ी घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा। हादसा बिरेझर चौकी थाना क्षेत्र में हुआ। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की मदद ली गई।

स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर भिड़ंत, रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत

एक अन्य घटना में 15 मई की रात धमतरी के डांडेसरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार रिटायर्ड प्रिंसिपल मोहनलाल रात्रे (निवासी – खिसोरा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को कुरूद अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है।

एक घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा ड्राइवर

RAIPUR ACCIDENT प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी और वाहन पेट्रोल टंकी के पास हल्के मोड़ पर नियंत्रण से बाहर हो गया। हादसे में ड्राइवर वाहन में बुरी तरह फंस गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला जा सका।

प्रशासन से उठ रहे सवाल

लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है। नागरिकों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related