chhattisagrhTrending Now

Raipur suitcase murder case: रायपुर सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा, प्रॉपर्टी और पैसे के लालच में दंपति ने की हत्या

Raipur suitcase murder case: रायपुर सूटकेस मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि
वकील और उसकी पत्नी ने आरोपी की हत्या प्रॉपर्टी के लालच में की थी। रायपुरा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मोमिनपारा निवासी किशोर पैकरा (50) का कत्ल पॉपर्टी के पैसों के लिए किया गया था। किशोर मोमिनपारा के घर में अकेले रहता था। आरोपी वकील अंकित उपाध्याय उसके संपर्क में था। किशोर ने अपनी प्रॉपर्टी वकील के माध्यम से बेची थी। वकील ने ज्यादा कीमत पर बेचकर किशोर को कम पैसे दिए थे।

वकील के पिता पुलिस में रह चुके
ये राज खुलने के बाद से किशोर वकील से अपने पैसे मांग रहा था। इसी वजह से वकील ने अपनी पत्नी शिवानी और दो अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी वकील के पिता पुलिस में रह चुके हैं। वे एएसआई पद से रिटायर हुए थे। अंकित और पत्नी ने किशोर का गला हथियार से काटकर पहले उसकी हत्या की। फिर उसकी लाश को सूटकेस में भरकर रख दिया।

पैसों के लालच में भोजन पहुंचाता था आरोपी
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि मृतक किशोर पैकरा घर में अकेले रहता था। पुलिस को उसके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पैकरा की मुलाकात रिटायर्ड एएसआई के वकील बेटे अंकित उपाध्याय से हुई। अंकित ने देख लिया पैकरा के पास अच्छी प्रॉपर्टी है। उसने लालच में आकर उससे करीबी बढ़ाई। इस बीच किशोर का एक्सीडेंट हो गया। वह घर में ही रहने लगा। किशोर का विश्वास जीतने अंकित सुबह शाम उसके लिए भोजन लाकर देता था। उसकी पूरी देखभाल करता था।

Share This: