RAIPUR SEX RACKET REVEALED : रायपुर की नशे में धुत युवतियों का मामला पहुंचा देह व्यापार के रैकेट तक, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR SEX RACKET REVEALED : The case of drunk girls of Raipur reached the prostitution racket, big revelation in police investigation

रायपुर, 8 जून 2025। RAIPUR SEX RACKET REVEALED राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले नशे में धुत युवतियों द्वारा मारपीट का जो मामला सामने आया था, अब उसमें बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये युवतियां खिलाड़ी नहीं, बल्कि देह व्यापार रैकेट से जुड़ी हुई थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ये युवतियां कोरबा, बिलासपुर, शक्ति और कवर्धा से रायपुर आती थीं और कथित रूप से पैसे लेकर अनैतिक कार्यों में लिप्त थीं। रायपुर पुलिस ने मामले में अब तक 5 युवतियों को हिरासत में लिया है, जबकि चार युवक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस को मिले अहम डिजिटल सुराग

RAIPUR SEX RACKET REVEALED जांच के दौरान पुलिस के हाथ लगे व्हाट्सएप चैट्स और तस्वीरों के आदान-प्रदान से यह संकेत मिले कि युवतियों के सौदे सोशल मीडिया के जरिए तय किए जाते थे। पुलिस अब सभी डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

RAIPUR SEX RACKET REVEALED पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे रैकेट की परतें जल्दी ही उजागर की जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह में शामिल लोगों पर संगठित अपराध की धाराएं लगाकर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस रैकेट के तार अन्य राज्यों या बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related