RAIPUR NEWS : राजधानी में 8 सितंबर को निकलेगी गणेश झांकी … डीजे पर रहेगा बैन, चौक-चौराहों पर पुलिस बल होंगे तैनात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में झांकी समिति की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को शहर में झांकी निकलेगी। झांकी में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने की।

बैठक में एडीएम बंदे ने झांकी आयोजकों से आग्रह किया कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और सभी समितियां न्यायालय एवं शासन के निर्देशानुसार नगर निगम से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर ही झांकी निकलेगी। एएसपी लखन पटले ने कहा कि झांकियों के समय और अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा। समिति के सदस्यों को नशा सेवन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस की टीमें पूरे जुलूस के दौरान निगरानी रखेंगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।इस अवसर पर एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, सीएसपी दौलत राम पोर्ते, सीएसपी आईपीएस इशू अग्रवाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related