Raipur Meat Ban: No meat or mutton available for 5 days—Municipal Corporation order!
RAIPUR MEAT BAN: राजधानी रायपुर में गणेश चतुर्थी और जैन समाज के पर्युषण पर्व समेत पांच प्रमुख पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश जारी किया है.
नगर निगम के आदेश के मुताबिक 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगेगी.
15 सितंबर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस के चलते मांस मटन की बिक्री पर रोक लगाई गई है.
22 सितंबर को डोल ग्यारस के चलते मांस मटन की बिक्री पर रोक लगाई गई है.
25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते मांस मटन नहीं बिक सकेगा.
26 सितंबर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा के दिन भी नॉनवेज नहीं मिलेगा.
निगम का यह आदेश केवल दुकानों तक सामित नहीं रहेगा बल्कि होटल और अन्य स्थानों पर भी मांस-मटन बेचने की अनुमति नहीं होगी.
निगम ने यह भी साफ तौर पर कहा है कि अगर प्रतिबंधित दिनों में होटल या अन्य स्थान पर मांस-मटन की बिक्री होती मिली तो मौके पर ही सामान जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
